ब्रेकिंग न्यूज : CRPF कैंप हमले के दोषी मो.शरीफ की गोली मारकर हत्या ✍🏼

न्यूज स्टेटस 24,विशेष संवाददाता रामपुर । उत्तर प्रदेश के रामपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। वर्ष 2008 में रामपुर स्थित CRPF कैंप पर हुए हमले के मामले में दोषी ठहराए गए मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या किए जाने की सूचना है।बताया जा रहा है कि मोहम्मद शरीफ वर्ष 2008 में CRPF कैंप पर हुए हमले के मामले में दोषी था। इस हमले में आठ सुरक्षाकर्मियों की जान चली गई थी। मामले में सजा सुनाए जाने के बाद वह पिछले वर्ष जेल से रिहा हुआ था।अब रामपुर में उसकी गोली मारकर हत्या किए जाने की खबर से क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, हत्या की वारदात के पीछे की वजह, हमलावरों की पहचान और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होंगे हत्या के कारण और अन्य तथ्य।NEWS STATUS 24पूरी करे सच की जिज्ञासा
