इटावा में भीषण सड़क हादसा: डीसीएम की टक्कर से तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, दो मासूम बच्चों समेत तीन गंभीर रूप से घायल

न्यूज स्टेटस 24, इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन दोस्तों की जान चली गई, जबकि दो मासूम बच्चों समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा चौबिया थाना क्षेत्र में चौपला कट के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार डीसीएम ने पीछे से अर्टिगा कार में जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण कि डिवाइडर पर चढ़ गए दोनों वाहनप्राप्त जानकारी के अनुसार, आगरा के बोदला निवासी छह लोग नई अर्टिगा कार से आगरा से लखनऊ की ओर जा रहे थे। मंगलवार दोपहर करीब 2:16 बजे एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 118 पर चौपला कट के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गए। अर्टिगा कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग अंदर फंस गए।एक की मौके पर मौत, दो ने अस्पताल में तोड़ा दमहादसे में विकास (24) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार चालक मोहित (25), गोविंद (30), हरिओम (32) और दो बच्चे हिमांशु (8) व रोहताश (10) गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना मिलते ही चौबिया थाना पुलिस और पीआरवी मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकालकर एंबुलेंस के माध्यम से उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई पहुंचाया गया। यहां उपचार के दौरान मोहित और गोविंद ने भी दम तोड़ दिया।तीन परिवारों में पसरा मातमइस हादसे में तीन लोगों की मौत से उनके परिवारों में कोहराम मच गया है। घायल हरिओम और दोनों बच्चों का अस्पताल में उपचार जारी है। मृतक और घायल सभी आगरा के बोदला क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।पुलिस कर रही हादसे की जांचप्रारंभिक जानकारी के मुताबिक दुर्घटनाग्रस्त अर्टिगा कार नई थी और उस पर नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।NEWS STATUS 24 पूरी करे सच की जिज्ञासा
